Khandva News : आधार में नाम बदलकर बना मजदूर, 17 साल बाद ठेकेदार बन पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी पर हंसी छूटने लगा आरोपी, जानें पूरा मामला
Khandva News : आधार में नाम बदलकर बना मजदूर, 17 साल बाद ठेकेदार बन पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी पर हंसी छूटने लगा आरोपी, जानें पूरा मामला

Khandva News : खंडवा: आपने अक्सर कहानियों में सुनी होगी कि कानून के शिकंजे से बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होता है। यही बात हाल ही में हकीकत साबित हुई, जब कानून ने 17 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को आखिरकार पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया। खंडवा के हरसूद थाना क्षेत्र में पुलिस ने खास रणनीति अपनाकर इस आरोपी को गिरफ्तार किया।
Khandva News : यह घटना 2008 की है, जब जमीनी विवाद को लेकर गोविंद ने अपने दो भाइयों दयाराम और सुरेश के साथ मिलकर अपने चाचा अनार सिंह की हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद पुलिस ने दयाराम और सुरेश को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गोविंद पिछले 17 सालों से फरार था, जिस कारण केस का निपटारा नहीं हो पा रहा था।
Khandva News : आरोपी गोविंद इतना शातिर था कि वह पिछले 17 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस की उम्मीद लगभग टूट चुकी थी, लेकिन खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम में दो एसआई और चार प्रधान आरक्षक शामिल थे। एसआई वीरेंद्र बिसेन, महेंद्र यादव के साथ प्रधान आरक्षक रफीक खान, विनायक पंचोली, जितेंद्र राठौर और विक्रम वर्मा को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया।
Khandva News : आरोपी गोविंद इतना चालाक था कि उसने पुलिस से बचने के लिए अपना नाम बदल लिया और उज्जैन में मजदूरी करने लगा। उसकी पहचान छिपाने के लिए उसने आधार कार्ड में अपना नाम भी बदल लिया था, जिससे पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही थी। हालांकि, पुलिस को एक मुखबिर से जानकारी मिली कि गोविंद उज्जैन में मजदूरी कर रहा है।
Khandva News : ठेकेदार बनकर पहुंची पुलिस
Khandva News : आरोपी ने अपना नाम बदलकर सुरेश रख लिया था। पुलिस की स्पेशल टीम ठेकेदार बनकर उज्जैन पहुंची और पूछताछ के बाद पता चला कि वह घटिया क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। जैसे ही टीम को उसकी जानकारी मिली, पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया। गोविंद के फिंगरप्रिंट और आंखों की पहचान से उसकी पहचान पक्की हो गई। गिरफ्तारी के समय गोविंद के चेहरे पर हंसी भी थी।
Khandva News : जेल भेजा गया आरोपी
Khandva News : पुलिस ने गोविंद की पहचान होते ही उसे खंडवा न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तुरंत सलाखों के पीछे भेज दिया गया। खंडवा एसपी ने आरोपी पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया था। हरसूद पुलिस की इस सफलता के लिए खंडवा एसपी ने टीम को इनाम देने की घोषणा भी की है।
READ MORE : Premanand Maharaj : बाबाओं पर बन रही फिल्मों और सीरीज़ से नाराज प्रेमानंद महाराज, बताया उनकी मूवी कैसी होगी?