Chhattisgarh

Dhamtari News : नगरीय निकाय चुनाव के कांग्रेस के पर्यवेक्षक धमतरी पहुंचे, महापौर के दावेदारो की लगी लम्बी कतार…

Dhamtari News : नगरीय निकाय चुनाव के कांग्रेस के पर्यवेक्षक धमतरी पहुंचे, महापौर के दावेदारो की लगी लम्बी कतार...

धमतरी। Dhamtari News : प्रदेश में इस बार महापौर का सीधा चुनाव हों रहा हैं। चुनावों को लेकर धमतरी में महापौर का पद सामान्य होने पर कांग्रेस में टिकटों के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पर्यवेक्षक विनोद सेवन लाल चंद्राकार का धमतरी आगमन हुआ। जहां पर उन्होंने निगम चुनाव के लिए दावेदारी करने वालों से रूबरू होकर उनका आवेदन लिया।

Read More : Dhamtari News : श्रीराम कथा जो ध्यान से सुनते हैं वहीं प्रभु की प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा स्वरूप है – रंजना साहू

वही दावेदारो में काफी उत्साह का माहौल देखा गया। वे अपनी दावेदारी करने समर्थकों के साथ गाजे बाजे व समर्थको के साथ कांग्रेस भवन पहुँच रहे थे। इस बार मेयर पद के लिए कांग्रेस में दावेदारों की लंबी कतार लगी हुई है। तकरीबन 12 से 15 दावेदार इस पद के लिए आवेदन करने पॅहुचे हैं। इसी बीच पत्रकारों से रूबरू होकर धमतरी नगरी निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस से पर्यवेक्षक के रूप में आए पर्यवेक्षक विनोद सेवन लाल चंद्राकार ने कहा कि कांग्रेस सभी दावेदारों का सर्वे करेगा उसके बाद ही विनिग कैंडिडेट को टिकट दी जाएगी।

Dhamtari News : उन्होंने आगे यह भी कहा कि, एक बैठक रखकर कांग्रेस खेमे में जो गुटबाजी होता है उसे शांत करने की बात भी उन्होंने कही। बता दे कि कांग्रेस में अधिकांश गुटबाजी की खबर निकलकर सामने आती हैं जिससे पार्टी को नुकसान होता हैं मगर इसके लिए कांग्रेस पार्टी सतर्कता बरत रही हैं। पिछड़े वर्ग मुद्दे पर उन्होंने आगे कहा कि अगर कि कोई योग्य कैंडिडेट आता है तो कांग्रेस उन्हें भी टिकट प्रदान करेगी।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button