Basant Panchami 2025 : बसंत पंचमी का दिन इन कामों के लिए है सबसे बेस्ट, जानें इस दिन क्या न करें
Basant Panchami 2025 : बसंत पंचमी का दिन इन कामों के लिए है सबसे बेस्ट, जानें इस दिन क्या न करें

नई दिल्ली | Basant Panchami 2025 : बसंत पंचमी 2025 में 2 फरवरी को मनाई जाएगी। यह दिन माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है, जब विद्या, वाणी और ज्ञान की देवी सरस्वती का प्रकट होना माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा की जाती है, जो शिक्षा और बुद्धि के क्षेत्र में समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। Basant Panchami 2025
READ MORE: CG Breaking : गरियाबंद जिले में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, जवानों ने 27 माओवादियों को किया ढेर
सरस्वती पूजा का मुहूर्त
– पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 7:09 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
– माघ शुक्ल पंचमी तिथि: 2 फरवरी को सुबह 9:14 बजे से शुरू होकर 3 फरवरी को सुबह 6:52 बजे तक रहेगी। Basant Panchami 2025
बसंत पंचमी के दिन शुभ कार्य
– इस दिन को मांगलिक कार्यों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। शादी, गृह प्रवेश, मुंडन, नए कार्यों की शुरुआत और अन्य शुभ कार्यों के लिए यह दिन सबसे उपयुक्त है।
– शास्त्रों के अनुसार इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है क्योंकि इसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है। Basant Panchami 2025
READ MORE: Samsung Galaxy S25 : भारत में कल लॉन्च होगी Samsung Galaxy S25 स्मार्टफोन, उससे पहले कीमत और फीचर्स हुई लिक…जानिए
बच्चों के लिए खास उपाय
अगर बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता या वे पिछड़े हुए महसूस करते हैं, तो बसंत पंचमी की सुबह घर के पूजा स्थान पर अभिमंत्रित सरस्वती यंत्र रखें, सफेद चंदन, पीले और सफेद पुष्प अर्पित करें और धूप-दीप करें। फिर *ऊँ हृं हृं हृं सरस्वत्यै नमः* मंत्र का 11 माला जाप करें। माना जाता है कि इस उपाय से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और उनकी स्मरण शक्ति तेज होती है। Basant Panchami 2025
READ MORE: saif ali khan : सैफ अली खान की सर्जरी के बाद पहली तस्वीर आई सामने, देखें वीडियो
बसंत पंचमी पर विशेष ध्यान देने योग्य बातें
– बच्चों को इस दिन मां सरस्वती की पूजा कराएं।
– जरुरतमंदों को किताबें भेंट करने से वाणी दोष दूर होता है और स्मरण शक्ति में सुधार आता है।
– इस दिन बच्चों का मन आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर रहता है, जो उनकी मानसिक और बौद्धिक स्थिति को बेहतर बनाता है।
इस बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा और इन खास उपायों से जीवन में ज्ञान, समृद्धि और सुख-शांति का संचार हो सकता है। Basant Panchami 2025