Bad News : छत्तीसगढ़ में चरम पर है टोल प्लाजा ठेकेदारो की मनमानी वसूली

रायपुर। Bad News : रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पड़ने वाले देवरी तरपोंगी टोल प्लाजा में टोल कंपनी टोल टैक्स में बेतहासा वृद्धि कर रही है। मनमानी टोल वसूली कर रही है। जिसके विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल ने स्थानीय ट्रांसपोर्ट व्यापार से जुड़े व्यापारियों के साथ टोल टैक्स आॅफिस में ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक तरफ डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में टोल फ्री कर रही है। और एक तरफ नितिन गडकरी 20 किलोमीटर के आस-पास स्थानीय लोगों को टैक्स नहीं लगने की बात कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ टोल प्लाजा के ठेकेदार मनचाही वसूली कर रहे हैं।
Read More : Local News : धान खरीदी आपरेटर संघ वित्त मंत्री के आवास का करने जा रहे घेराव, पिछले कुछ दिनों से हैं लामबंद Bad News
Bad News : आखिर इशारे पर यह अवैध वसूली की जा रही है। सरकार बनते ही 500 रुपये मासिक फिर 660 और अब 800 यहां भी डबल इंजन की सरकार है। यहां भेदभाव करते हुए टोल टैक्स में वृद्धि कर रही है। एक हफ्ते के अंदर मनमानी बंद नहीं की गई तो चक्काजाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।