Uncategorized

Neeraj Chopra-Himani Mor : कौन हैं हिमानी मोर? जिससे गोल्डन बॉय नीरज ने रचाई शादी… यहां जानिए…

Neeraj Chopra-Himani Mor : कौन हैं हिमानी मोर? जिससे गोल्डन बॉय नीरज ने रचाई शादी... यहां जानिए...

नई दिल्ली। Neeraj Chopra-Himani Mor : 2 बार के ओलंपिक मेडलिस्ट और भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने हाल ही में अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। उन्होंने हिमानी मोर (Himani Mor) के साथ शादी कर ली हैं। नीरज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें साझा की हैं। नीरज (Neeraj Chopra) और हिमानी ने बेहद करीबी रिश्तेदारों और चुनिंदा दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। ऐसे में सवाल ये उठता है कि हिमानी मोर (Himani Mor) कौन हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं हिमानी के बारे में…

Read More : Neeraj Chopra Marriage Pics : शादी के बंधन में बंधे नीरज चोपड़ा, सोशल मीडिया पर शेयर की पत्नी के साथ तस्वीर…   (Neeraj Chopra-Himani Mor)

Neeraj Chopra-Himani Mor : हिमानी मोर का परिचय

हिमानी मोर एक टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा, वह फ्रैंकलिन पियर्स विश्वविद्यालय में अंशकालिक स्वयंसेवी सहायक कोच के रूप में काम कर चुकी हैं। फिलहाल, हिमानी (Himani Mor) एम्हर्स्ट कॉलेज में महिला टेनिस टीम की सहायक कोच के रूप में काम कर रही हैं। उनकी जिम्मेदारियों में टीम का प्रबंधन, प्रशिक्षण, शेड्यूलिंग, भर्ती और बजट की देख-रेख शामिल है।

Neeraj Chopra-Himani Mor : इसके अलावा, हिमानी (Himani Mor) मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से खेल प्रबंधन और प्रशासन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई भी कर रही हैं, जो उनकी खेल के प्रति गहरी समझ और समर्पण को दर्शाता है।

Neeraj Chopra-Himani Mor : नीरज और हिमानी की शादी

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के चाचा भीम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नीरज और हिमानी (Himani Mor) का विवाह भारत में हुआ था। हालांकि, उन्होंने स्थान का खुलासा नहीं किया, लेकिन यह बताया कि शादी दो दिन पहले हुई थी और अब दोनों हनीमून के लिए रवाना हो गए हैं। हिमानी, जो वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं, दिल्ली के मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा हैं, जहां उन्होंने राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button