Big Breaking : अहाता गिरने से 3 साल के बच्चे की हुई मौत, पसरा मातम
Big Breaking : अहाता गिरने से 3 साल के बच्चे की हुई मौत, पसरा मातम

बलरामपुर। Big Breaking : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां अहाता गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि, अहाता काफी पुराना था। आहता के नीचे मासूम बच्चा अपने सायकिल में खेल रहा था। अहाता गिरने से बालक साइकिल समेत मलबे के नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना कुसमी थाना क्षेत्र का है।
Big Breaking : बताया जा रहा हैं आज शनिवार की सुबह करीब 10 बजे रुद्रांश घर से लगे गली में अपनी ट्री – साईकल में बैठकर खेल रहा था. गली से सटकर पड़ोसी अहाता का दीवार हैं। इस अहाता के दीवार के सहारे करीब एक हजार सेफ्टी 20 एमएम गिट्टी का भंडारण किया गया था। जो आहात काफी पुराना और बिना कालम का था।
Read More : Big Breaking : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, खोज निकाली नक्सलियों की हथियार बनाने की फैक्ट्री, कई नक्सल सामग्री बरामद, देखें VIDEO
बारिश में यह दीवार पूरी तरह कमजोर हो गया था और आज सुबह यह दीवार अचानक गिर गया। जिस दीवार की चपेट में आकर रुद्रांश बुरी तरह अपनी ट्री – साईकल समेत दम गया। इस दौरान अहाता के एक बड़े हिस्से का टुकडा सर पर जा पड़ा। जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश पड़ गया। इस घटना को देखते हीं परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में इलाज कराने पहुचे। जहाँ सर पर गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टर की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Big Breaking : कुसमी पुलिस मामलें की सुचना मिलते हीं जाँच में जुट गई हैं। इधर परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल हैं। इस दुःख की घड़ी में सैकड़ो की संख्या में मोहल्ले वासी सहित कुसमी नगरवासी एकत्र होकर परिजनों के बिच उपस्थित हैं। सुचना मिलते हीं कुसमी एसडीएम करुण कुमार डहरिया ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया हैं।