Raipur News : कोर्ट में वकीलों ने आरोपी की पिटाई की, जानिए क्या था मामला
Raipur News : कोर्ट में वकीलों ने आरोपी की पिटाई की, जानिए क्या था मामला

Raipur News : रायपुर : जिला कोर्ट रायपुर में आज वकीलों ने एक आरोपी की जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान कोर्ट परिसर में गहमा गहमी का माहौल रहा। खमतराई इलाके में गुरुवार को सीनियर वकील दिर्गेश शर्मा पर अजय सिंह ने चाकू से जानलेवा हमला किया था।
Raipur News : पीड़ित वकील की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने FIR कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आज पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी अजय सिंह को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान आक्रोशित वकीलों ने आरोपी की पिटाई कर दी।
Raipur News : जानकारी के अनुसार आरोपी अजय सिंह ने वकील दुर्गेश शर्मा से एक केस का विरोध किया था। जब वकील ने मना किया तो आरोपी ने घर में घुसकर दुर्गेश पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद से वकीलों में आक्रोश है। आज आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
Raipur News : मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। फिर भी वकीलों ने मौका पाकर आरोपी की पिटाई कर दी। वकीलों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वकीलों के संगठन ने भी इस मामले पर नाराजगी जाहिर की है और आपात बैठक बुलाकर भविष्य की रणनीति बनाने की बात कही है।