National
Train Accident : एक और बड़ा ट्रेन हादसा, शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे उतरे पटरी से

नागपुर। Train Accident : नागपुर महाराष्ट्र से ट्रेन हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गये हैं। देशभर में इन दिनों ट्रेन हादसे की खबर आम हो गई है। कुछ महीनों में 50 से ज्यादा रेल दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। और सैकड़ों लोग इसके शिकार भी हो गये हैं। एक के बाद एक हो रही दुर्घटनाओं के बाद अब रेलवे की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह उठना लाजिमी हो गया है।
Read More : BREAKING NEWS : आर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण ब्लास्ट, बिल्डिंग हुई धराशायी, कर्मचारियों के दबे होने की आशंका Train Accident
Train Accident : आपको बता दें कि घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना लगते ही मौके पर राहत एवं बचाव टीम पहुंच गई है। घटना दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। इतवारी रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ है। हादसे के दौरान शालीमार एक्सप्रेस मुंबई से शालीमार जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया।