
नई दिल्ली। GOLD PRICE HIKE : शादी सीजन की शुरुआत हो गई हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा डिमांड ज्वेलरी की रहती हैं। वहीं अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए ही हैं। दरअसल, रोजाना सोने-चांदी के दाम में उतार चढ़ाव हो रहा हैं। ऐसे में हम आपको रोजाना सोने-चांदी के ताजा अपडेट की जानकारी देते हैं।

लेटेस्ट रेट की बात करें तो कल शाम यानी बुधवार को की कीमत 78424 रूपए (999) थी। जबकि कल सुबह यह 78269 रूपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं आज जारी अपडेट की बायत करें तो दाम में 300 रुपए से अधिक का इजाफा हुआ हैं। जिसके चलते रेट 78718 रूपए पहुंच गया हैं। वहीं कल के मुकाबले में चांदी भी लगभग 3000 रूपए प्रति KG महंगा हुआ हैं।
Read More : Gold Rates Today : बढ़ गए सोने के दाम, इतने रूपए हुआ महंगा, खरीददारी से पहले जरूर चेक करें लेटेस्ट रेट… (GOLD PRICE HIKE)
GOLD PRICE HIKE : जाने आज के लेटेस्ट रेट्स
आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 78718 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता (22 कैरेट) वाले दस ग्राम सोने की कीमत 78403 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 72106 रुपये पर पहुंच गया है।
GOLD PRICE HIKE : साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 59039 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज 46050 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत 91218 रुपये हो गई है। जो कल सुबह 88908 रूपए थी।