Ajab-Gajab : डॉगी के बर्थडे में 5 लाख का खर्चा! 40 हजार रूपए का कटा केक, डीजे और लाइव म्यूजिक में थिरके लोग
Ajab-Gajab : डॉगी के बर्थडे में 5 लाख का खर्चा! 40 हजार रूपए का कटा केक, डीजे और लाइव म्यूजिक में थिरके लोग

जमशेदपुर। Ajab-Gajab : अपने बर्थडे पार्टी में लोगों को आपने लाखों रूपए खर्च करते देखा और सुना होगा। लेकिन आपने कहे कि, एक डॉगी के बर्थडे में मेगा पार्टी का आयोजन किया गया है…तो आपको लगेगा कि, यह कोई मजाक हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं। दरअसल झारखण्ड के जमशेदपुर की समाजसेवी सपना सोना का डॉगी “रोज सोना” का जन्मदिन इस बार काफी अनोखे तरीके से मनाया गया। आयोजित इस आयोजन में शहर के 300 से अधिक लोग शामिल हुए और इस खास दिन को एक यादगार पल बना दिया। इस बर्थडे पार्टी में 5 लाख रुपये से अधिक खर्च किये गए, जिसमें विशेष रूप से आकर्षक कार्ड बनवाए गए और अतिथियों को आमंत्रित किया गया। डीजे और लाइव म्यूजिक के साथ इस पार्टी में एंटरटेनमेंट का पूरा ख्याल रखा गया।
40 हजार रुपये का केक और जश्न
सपना सोना ने इस मौके पर 40 हजार रुपये का एक भव्य केक काटा, जिसे एक लाइव केक स्टॉल के जरिए अतिथियों के स्वाद के अनुसार पेश किया गया। पार्टी के दौरान जमकर डांस भी हुआ और मेहमानों ने इस अद्वितीय उत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस खास दिन पर, सपना सोना ने न सिर्फ अपने डॉगी को सिलेब्रेट किया, बल्कि गरीबों की भलाई के लिए भी महत्वपूर्ण काम किए।
Read More : AJAB-GAJAB : गूगल मैप ने पुलिस को भी दिया धोखा, जाना था असम, पहुँच गए नागालैंड..! ग्रामीणों ने जमकर की पीटाई
Ajab-Gajab : गरीबों की मदद और बस्ती में सोलर लाइट्स
इस वर्ष रोज सोना के जन्मदिन पर, सपना ने जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित अंत्योदय बस्ती में करीब डेढ़-दो लाख रुपये की लागत से 20 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवायी। इसके साथ ही बस्ती के कम्युनिटी सेंटर में 30 हजार रुपये की लागत से मैट कोटिंग भी कराई गई।
रोज सोना, सपना सोना की जिंदगी का अहम हिस्सा
सपना सोना, जो खुद एक सिंगल मदर हैं, बताती हैं कि रोज सोना उनकी बेटी जैसी है। जब रोज सोना महज छह महीने की थी, तब सपना उसे गोद में लेकर रायपुर से जमशेदपुर आई थीं। वह सिर्फ परिवार का सदस्य नहीं, बल्कि उनके जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुकी है।
Ajab-Gajab : रख-रखाव पर खर्च और जीवनशैली
रोज सोना की देखभाल पर हर माह 25-30 हजार रुपये खर्च होते हैं, जिसमें आउटडोर और इनडोर केयर शामिल है। रोज सोना के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और उसे हर वक्त अपनी मालकिन सपना के साथ रहने की आदत है। सपना सोना ने यह भी बताया कि रोज सोना के लिए इस साल 45 लाख रुपये की कीमत वाली फॉर्च्यूनर लेजेंडर कार लेने की योजना है, जिससे रोज को और भी आरामदेह सवारी मिलेगी।