Weather : घनघोर कोहरे की चपेट में राजधानी, विजिबिलिटी हुई शून्य, देखें VIDEO…
Weather : घनघोर कोहरे की चपेट में राजधानी, विजिबिलिटी हुई शून्य, देखें VIDEO...

नई दिल्ली। Weather : इन दिनों देश के अधिकांश इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में आज (बुधवार) कोहरे का कहर देखने को मिल रहा हैं। वहीं अभी और परेशानी बढ़ सकती हैं। दरअसल मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी करते हुए अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई है। घने कोहरे के कारण सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार में कमी आई, वहीं हवाई यात्रा और ट्रेन सेवा पर भी प्रभाव पड़ा। आईजीआई हवाई अड्डे पर घना कोहरा 100 मीटर तक फैला हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई।
#WATCH | Delhi | Visibility in the national capital is affected as a layer of dense fog engulfs the city
Visuals from Nirankari Colony pic.twitter.com/EPK03CGCH4
— ANI (@ANI) January 15, 2025
मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग इलाके में मध्यम कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चल रही थीं। इस दौरान न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर और पालम में 150 मीटर तक थी। सुबह के समय अधिकांश इलाकों में घना कोहरा था, जबकि कुछ स्थानों पर कोहरा बेहद घना था। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम व रात में हल्की बारिश हो सकती है।
Weather : दिल्ली में इस दिन अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को लोगों को गुनगुनी धूप का अनुभव हुआ था, जिससे दिन में ठंड में थोड़ी राहत मिली। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड की अनुभूति बनी रही।
Read More : Weather Alert : कल से मौसम दिखाएगा कड़े तेवर, राज्य में हफ्ते भर होगी भारी बारिश, चेतावनी जारी…
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था। वहीं, कुछ इलाकों में यह 7 डिग्री तक चला गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम होकर 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पालम एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े चार से छह बजे तक दृश्यता शून्य रही, जबकि सफदरजंग में दृश्यता केवल 100 मीटर तक थी, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Weather : मौसम विभाग के अनुसार, रिज इलाके में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा, जो 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच था। हवा में नमी का स्तर भी उच्च था, जो 67 से 100 फीसदी तक पहुंच गया।