Chhattisgarh

Breaking News : CGPSC भर्ती घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, एसके गोयल के बेटे-बहु सहित 3 को किया गिरफ्तार

Breaking News : CGPSC भर्ती घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, एसके गोयल के बेटे-बहु सहित 3 को किया गिरफ्तार

रायपुर | Breaking News : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में सीबीआई की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इस सिलसिले में सीबीआई ने आज पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल के साथ शशांक गोयल और भूमिका कटियार को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया। Breaking News

READ MORE: CG Breaking : फ्लोरा मैक्स घोटाले से प्रभावित महिलाओं ने रोका मंत्री का काफिला, 1 घंटे बाद इस आश्वासन पर जानें दिया…

Breaking News जानकारी के अनुसार, शशांक गोयल और भूमिका कटियार, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे और बहु हैं। इससे पहले, डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन को लेकर सीबीआई ने भूमिका से पूछताछ की थी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। इससे पहले शनिवार को, CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया गया था। Breaking News

READ MORE: SIM Card : क्या आप जानते हैं, SIM Card साइड से क्यों कटा होता है? जानिए इसके पीछे की वजह…

गौरतलब है कि 2020 से 2022 के बीच डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत कई पदों के लिए आयोजित परीक्षा/साक्षात्कार में टामन सिंह सोनवानी के रिश्तेदारों और कुछ VIP लोगों के करीबी रिश्तेदारों के चयन पर सवाल उठाए गए थे। इन्हीं आरोपों के आधार पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की थी। अब तक, सीबीआई ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। Breaking News

READ MORE: CG News : आशिक मिजाज शिक्षक कॉल्स-मैसेज से शिक्षिका को करता था परेशान, शिकायत के बाद निलंबित

यह पूरा मामला CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा है। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों के चयन पर विवाद हुआ। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप में मामला दर्ज किया था। CGPSC ने 2020 में 175 पदों और 2021 में 171 पदों के लिए परीक्षा ली थी। 13 फरवरी 2022 को प्री-एग्जाम आयोजित किया गया, जिसमें 2,565 अभ्यर्थी सफल हुए थे।

READ MORE: CG BREAKING NEWS : विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी घायल, महाकुंभ में शामिल होने सपरिवार प्रयागराज जा रहे थे

इसके बाद, 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को मेंस परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद, 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों और कुछ कांग्रेसी नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को नौकरियां दिलवाने में भूमिका निभाई। Breaking News

READ MORE: Baloda Bazar Breaking : दाल मिल में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान होने की आशंका

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button