CG Breaking : फ्लोरा मैक्स घोटाले से प्रभावित महिलाओं ने रोका मंत्री का काफिला, 1 घंटे बाद इस आश्वासन पर जानें दिया…
CG Breaking : फ्लोरा मैक्स घोटाले से प्रभावित महिलाओं ने रोका मंत्री का काफिला, 1 घंटे बाद इस आश्वासन पर जानें दिया...

कोरबा | CG Breaking : बैंक से लिए गए लोन को माफ करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही फ्लोरा मैक्स घोटाले से प्रभावित महिलाओं ने रविवार को कोरबा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम का घेराव कर दिया। महिलाएं अपनी लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान चाह रही थीं। CG Breaking आखिरकार मंत्री ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाओं ने घेराव समाप्त किया। CG Breaking
READ MORE: SIM Card : क्या आप जानते हैं, SIM Card साइड से क्यों कटा होता है? जानिए इसके पीछे की वजह…
मंत्री रामविचार नेताम ने घेराव कर रही महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि नेतागिरी करने या सड़क जाम करने से कोई समाधान नहीं निकलेगा। कानून को अपने हाथ में नहीं लें। इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोन लेने से पहले महिलाओं को कंपनी के बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए थी। CG Breaking
READ MORE: CG News : आशिक मिजाज शिक्षक कॉल्स-मैसेज से शिक्षिका को करता था परेशान, शिकायत के बाद निलंबित
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार हमारी है, बात करके आगे की कार्रवाई की जाएगी और मुख्यमंत्री तक इस मामले को पहुंचा दिया जाएगा। लगभग एक घंटे की बातचीत के बाद महिलाएं मंत्री को छोड़ने के लिए राजी हुईं। CG Breaking
READ MORE: Breaking News : पिता के पोस्टमार्टम के दौरान मुर्दाघर के बाहर भाइयों में विवाद, पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार…जानें पूरा मामला
फ्लोरा मैक्स चिटफंड कंपनी से प्रभावित जिले की महिलाएं पिछले पांच दिनों से अपनी मांगों को लेकर आईटीआई इस इट चौक पर प्रदर्शन कर रही थीं। रविवार को मंत्री रामविचार नेताम के नगर में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने की खबर मिलने पर महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और मंत्री से बातचीत करने की जिद पर अड़ गईं। CG Breaking
READ MORE: CG NEWS : 2 लाख 40 हजार रुपये के गांजे सहित 2 गिरफ्तार, आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल भी बरामद
हालात उस समय और गंभीर हो गए जब मंत्री रामविचार नेताम और उनके साथ मौजूद उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा अन्य अधिकारी कार्यक्रम समाप्त कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। महिलाओं ने मंत्री के काफिले को कार्यक्रम स्थल पर रोक लिया और अपने मुद्दों के समाधान का दबाव बनाने लगीं।
READ MORE: CRIME NEWS : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार, महिला के गले में फंदे का निशान
महिलाओं का कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का हल नहीं निकलता, वे मंत्री को यहां से जाने नहीं देंगी। अंततः मंत्री ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। CG Breaking