Raipur News : रायपुर में निर्माणाधीन 10 मंजिला सेटरिंग का हिस्सा गिरा, 9 मजदूर घायल, 2 की मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कही ये बात
Raipur News : रायपुर में निर्माणाधीन 10 मंजिला सेटरिंग का हिस्सा गिरा, 9 मजदूर घायल, 2 की मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कही ये बात

Raipur News : रायपुर। रायपुर के वीआईपी रोड पर स्थित ग्रैंड इंपिरिया होटल के पास निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 10 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे को हटाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन इमारत के गिरने से 2 लोगों की मृत्यु और कई अन्य लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
Raipur News : घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत और बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है और स्थिति की सतत निगरानी भी की जा रही है। ईश्वर से घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने व दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
Raipur News : जानकारी के अनुसार, अविनाश ग्रुप द्वारा बनाई जा रही 10 मंजिला इमारत में आठवीं मंजिल की ढलाई का काम चल रहा था, तभी कंक्रीट गिरने से यह हादसा हुआ। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। प्रशासन ने दो मजदूरों की मौत की पुष्टि की है, जिनके नाम रहमत खान और रामदास हैं। घटना को लापरवाही का परिणाम मानते हुए विधायक मोतीलाल साहू ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राहत कार्य में लगे अधिकारियों ने मलबे में और मजदूरों के दबे होने की संभावना जताई है। हालांकि, अब तक ग्रुप से जुड़े कोई जिम्मेदार व्यक्ति घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं।
READ MORE: CG Accident News: भीषण सड़क दुर्घटना, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस