Naxali Surrender : ईनामी नक्सली ने छोड़ा आतंक का साथ, एसपी के सामने किया सरेंडर
Naxali Surrender : ईनामी नक्सली ने छोड़ा आतंक का साथ, एसपी के सामने किया सरेंडर

कोण्डागांव, रामकुमार भारद्वाज। Naxali Surrender : शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर और नक्सलियों की खोखली विचारधारा एवं शोषण से तंग आकर एक लाख के ईनामी माओवादी ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। दिवास उर्फ गनपत मण्डावी, जो आमदई एरिया कमेटी के अंतर्गत आमदई एलओएस पार्टी सदस्य के रूप में कार्यरत था, ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में आत्मसमर्पण किया।
गनपत मण्डावी 2009 से 2016 तक जनमिलिशिया सदस्य और 2016 से 2024 तक आमदई एलओएस पार्टी सदस्य के रूप में माओवादी संगठन में शामिल था। वह जिला कोण्डागांव, बस्तर और नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई मुठभेड़ों का हिस्सा रहा है। आत्मसमर्पण के बाद उसे शासन की पुनर्वास नीति के तहत 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
Read More : Naxali Surrender : 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, अमित शाह के प्रवास से पहले नक्सलियों को लगा बड़ा झटका
Naxali Surrender : पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. और पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव, अक्षय कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाए और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए नक्सलियों को प्रेरित किया। इसके परिणामस्वरूप अब कई नक्सली संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
Naxali Surrender : गनपत मण्डावी की आत्मसमर्पण के बाद उसके खिलाफ विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल होने का रिकॉर्ड सामने आया है, जिनमें पुलिस गस्त पार्टियों पर फायरिंग करने की घटनाएं शामिल हैं। इनमें बस्तर के ककनार चौकी (2012), ग्राम बेड़मा और तुमड़ीवाल (2015), ग्राम तुसवाल और ईरपानार (2017-2018) और हाल ही में 2024 में ग्राम थुलथुली के पास पुलिस गस्त पार्टी पर फायरिंग शामिल हैं, जिसमें कई सुरक्षा बल के जवान शहीद हो गए थे।