Raipur Breaking : महादेव घाट में खारुन नदी में मिली महिला की संदिग्ध लाश, इलाके में हड़कंप
Raipur Breaking : महादेव घाट में खारुन नदी में मिली महिला की संदिग्ध लाश, इलाके में हड़कंप
Raipur Breaking : रायपुर: आज सुबह महादेव घाट, खारुन नदी में एक महिला की संदिग्ध लाश तैरती हुई पाई गई। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Raipur Breaking : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव की शिनाख्त हो गई है। यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
Raipur Breaking : पुलिस द्वारा बताया गया कि शव की स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिसके कारण हत्या या आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस शव के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में और कोई नया अपडेट होते ही जानकारी साझा की जाएगी।
READ MORE : Share Market : लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स में आई गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का, रुपया हुआ कमजोर