Chhattisgarh

CG Naxali News : मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान, 21 लाख रुपए के थे इनामी…भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

CG Naxali News : मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान, 21 लाख रुपए के थे इनामी...भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

सत्येन्द्र तिवारी, दंतेवाड़ा | CG Naxali News : अबूझमाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मारे गए माओवादियों की पहचान हो गई है। ये माओवादी पी.पी.सी.एम. पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सदस्य थे। CG Naxali News मारे गए नक्सलियों में देवसिंह, दिनेश, सुमती उर्फ कमला उर्फ कविता, सुकमती और गट्टाकाल मिलिशिया कमांडर महेश उर्फ लच्छू पुंगाटी शामिल हैं। CG Naxali News

READ MORE: CG News : दो शिक्षक बर्खास्त: सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़ा कर पायी थी नौकरी, शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को किया बर्खास्त

इन माओवादी गतिविधियों में शामिल माओवादियों पर कुल 21 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 01 एके-47 राइफल, 02 एसएलआर, 01 8 एम.एम रायफल, 01 12 बोर रायफल के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य और अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किए हैं। CG Naxali News

READ MORE: South Adda: साउथ स्टार अजीत कुमार की कार दुर्घटना, वायरल हुआ वीडियो, देखें वीडियो

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा और नारायणपुर के सीमावर्ती जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें पुलिस की संयुक्त टीम ने माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया कि इस संयुक्त अभियान में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव की डीआरजी और एसटीएफ शामिल थीं। CG Naxali News

READ MORE: RBI guidelines for bank loan : लोन लेने वालों के फायदे के लिए RBI ने बैंकों को जारी किए सख्त दिशा-निर्देश, करोड़ों उपभोक्ताओं को होगा लाभ

CG Naxali News 3 जनवरी 2025 को पुलिस को माओवादियों के एक समूह के होने की सूचना मिली, जिसके बाद एक संयुक्त टीम अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई। 4 जनवरी 2025 को लगभग 15:30 बजे ग्राम गट्टाकाल के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 02 महिला और 03 पुरुष माओवादी कुल 05 शव बरामद किए।

READ MORE: HMPV Virus : कोरोना महामारी के बाद HMPV की दस्तक, यहां मिले मरीज, ऐसे करें लक्षणों की पहचान और इससे बचाव

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर ने बताया कि मारे गए माओवादी देवसिंह, दिनेश, सुमती उर्फ कमला उर्फ कविता, और सुकमती सभी पी.पी.सी.एम. के सदस्य थे और इन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था, जबकि महेश उर्फ लच्छू पुंगाटी गट्टाकाल मिलिशिया कमांडर थे, जिन पर 1 लाख रुपये का इनाम था। CG Naxali News

मारे गए माओवादी और उनके विवरण

1. देवसिंह – पी.पी.सी.एम. प्लाटून नंबर 32 के सदस्य (5 लाख रुपये का इनाम) – जिला बीजापुर

2. दिनेश – पी.पी.सी.एम. प्लाटून नंबर 32 के सदस्य (5 लाख रुपये का इनाम) – दक्षिण बस्तर

3. सुमती उर्फ कमला उर्फ कविता – पी.पी.सी.एम. प्लाटून नंबर 32 के सदस्य (5 लाख रुपये का इनाम) – करांचा तहसील, अहेरी जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र

4. सुकमती – पी.पी.सी.एम. प्लाटून नंबर 32 के सदस्य (5 लाख रुपये का इनाम) – जिला बीजापुर

5. महेश उर्फ लच्छू पुंगाटी – गट्टाकाल मिलिशिया कमांडर (1 लाख रुपये का इनाम) – मेटावाड़ा

READ MORE: CG NEWS : पटवारी हड़ताल पर, ठप्प पड़ा कामकाज, शिव डहरिया ने दागे सवाल, कहा- सरकार की नीतियों से कोई भी खुश नहीं

बरामद सामान

1. एके-47 – 01 नग और 20 राउंड, 02 मैग्जीन
2. एसएलआर – 02 नग और 35 राउंड, 04 मैग्जीन
3. 8 एम.एम रायफल – 01 नग और 07 राउंड, 08 मैग्जीन
4. 12 बोर रायफल – 01 नग
5. भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य और अन्य दैनिक उपयोगी सामान

READ MORE: Health Tips : गलत सांस लेने की आदतें हो सकती हैं खतरनाक, समस्या से बचने के लिए जानें सही तरीका

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने माओवादी संगठन से अपील की है कि वे हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का निर्णय लें, अन्यथा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। CG Naxali News

READ MORE: Earthquake aftershock : 1000 घर जमींदोज, 126 मौतें, भूकंप का कहर, 3 घंटे में 50 झटके

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button