National

Women’s Day : महिला दिवस राज्य की महिलाओं के खाते में आएगी डबल रकम, सरकार ने कर दी बड़ी घोषणा!

Women's Day : On Women's Day, double the amount will be credited to the accounts of women of the state, the government has made a big announcement!

नई दिल्ली | Women’s Day : भारत में महिलाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, और वे हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। राजनीति में भी महिला वोटर्स की भूमिका अहम होती जा रही है, जिसने कई लोगों को सत्ता तक पहुंचाया और कई को बाहर का रास्ता दिखाया। यही कारण है कि विभिन्न राजनीतिक दल अब महिलाओं के हितों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं और उनके लिए नई योजनाएं लागू कर रहे हैं। Women’s Day

महाराष्ट्र में “लाडकी बहिन योजना” की दो किस्तें जारी होंगी

महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं के खातों में 8 मार्च, महिला दिवस से पहले बड़ी रकम आने वाली है। इस योजना के तहत हर महीने 1500 दिए जाते हैं, लेकिन इस बार फरवरी और मार्च की दो किस्तें एक साथ जारी की जाएंगी। यानी महिलाओं को सीधे 3000 की आर्थिक मदद मिलेगी। बजट सत्र के दौरान सरकार ने इस फैसले की घोषणा की थी। Women’s Day

READ MORE : CG BREAKING : जुए की महफिल पर पुलिस की रेड, नाले के पास से 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार…11 लाख का माल जब्त

महिला दिवस पर अन्य राज्यों में भी तोहफे

– महाराष्ट्र: महिला दिवस पर लाडकी बहिन योजना की दो महीने की किस्त जारी होगी।
– झारखंड: मंईयां सम्मान योजना के तहत भी इसी दिन भुगतान संभव है।
– दिल्ली: 8 मार्च से महिला समृद्धि योजना शुरू होगी, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 मिलेंगे।

फर्जी आवेदनों की जांच और वसूली की प्रक्रिया

हालांकि, लाडकी बहिन योजना में कुछ फर्जी आवेदन भी पाए गए हैं, जिसके चलते कुछ महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसके अलावा, जिन लोगों ने गलत तरीके से योजना का लाभ उठाया है, उनसे वसूली की तैयारी की जा रही है।

READ MORE : एस्ट्रोलॉजर की भविष्यवाणी ‘डेढ़ साल के अंदर तलाक’, Saif Ali Khan और Kareena Kapoor की टूटेगी शादी?

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जिससे देशभर में महिलाओं को आर्थिक सहयोग और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। Women’s Day

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button