Chhattisgarh

12th Board Exam 2025 : आज से शुरू हुई 12 वीं की बोर्ड परीक्षा, 2 लाख 40 हजार 341 स्टूडेंट्स दिला रहे एग्जाम, CM साय ने दी शुभकामनाएं…

12th Board Exam 2025 : आज से शुरू हुई 12 वीं की बोर्ड परीक्षा, 2 लाख 40 हजार 341 स्टूडेंट्स दिला रहे एग्जाम, CM साय ने दी शुभकामनाएं...

 

रायपुर। 12th Board Exam 2025 : आज यानी 1 मार्च 2025 से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। अभ्यर्थी आज हिंदी की परीक्षा दे रहे हैं। एग्जाम सुबह 9 बजे से जारी हैं। जो 12.15 बजे तक चलेगी।

12th Board Exam 2025 : बता दे कि, इस बार 2 लाख 40 हजार 341 स्टूडेंट्स 12वीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। सुबह 9 बजे तक स्टूडेंट क्लास रूम में पहुंचे। 9 बजकर 5 मिनट में आंसर-शीट दी गई। 09.10 बजे प्रश्न पत्र दिया गया। क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 5 मिनट का अलग समय दिया गया। स्टूडेंट्स ने 9.15 बजे से आंसर शीट में आंसर लिखना शुरू किया। बता दे कि, 10 वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी। 10वीं का भी पहला पेपर हिंदी होगा।

Read More : CGPSC Exam 2025 : इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा, 246 पदों पर निकली भर्ती, जानिए डिटेल्स…   (12th Board Exam 2025)

सीएम ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियोें को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button