Gold-Silver Rates : ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा सोना, जल्द पार होगा 90 हजार का आंकड़ा! चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए आज क्या है लेटेस्ट रेट?
Gold-Silver Rates : ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा सोना, जल्द पार होगा 90 हजार का आंकड़ा! चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए आज क्या है लेटेस्ट रेट?

नई दिल्ली। Gold-Silver Rates : देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। 19 फरवरी को सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 740 रुपए बढ़कर 86,430 रुपए हो गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले 14 फरवरी को सोने ने 86,089 रुपए का रिकॉर्ड बनाया था।
चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई है। एक किलो चांदी 967 रुपए बढ़कर 97,000 रुपए पर पहुंच गई। 23 अक्टूबर 2024 को चांदी ने अपना ऑल-टाइम हाई 99,151 रुपए प्रति किलो पर बनाया था।
Read More : Gold-Silver Rates Today : आ गया गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका, इतने रुपए गिर गए दाम, जानिए 22 कैरेट सोने का ताजा भाव…
Gold-Silver Rates : देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
– दिल्ली: 22 कैरेट – 80,450 रुपए, 24 कैरेट – 87,800 रुपए
– मुंबई: 22 कैरेट – 80,350 रुपए, 24 कैरेट – 87,650 रुपए
– कोलकाता: 22 कैरेट – 80,350 रुपए, 24 कैरेट – 87,650 रुपए
– चेन्नई: 22 कैरेट – 80,350 रुपए, 24 कैरेट – 87,650 रुपए
– भोपाल: 22 कैरेट – 80,400 रुपए, 24 कैरेट – 87,700 रुपए
Gold-Silver Rates : 2024 की शुरुआत से अब तक भारी बढ़ोतरी
1 जनवरी 2024 से अब तक सोने की कीमतों में 10,268 रुपए की बढ़त देखी गई है। इस साल की शुरुआत में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था, जो अब बढ़कर 86,430 रुपए पर पहुंच गया है। इसी तरह, चांदी भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,983 रुपए बढ़कर 97,000 रुपए तक पहुंच गई है।
Read More : Gold Rates Today : वेडिंग सीजन में ग्राहकों को बड़ा झटका, फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम, खरीददारी से पहले फटाफट चेक करें 10 ग्राम सोने का भाव…
क्या सोना 90,000 रुपए तक पहुंचेगा?
बता दे कि, वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में कटौती और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोने की कीमतों को मजबूती मिल रही है। इसके अलावा, गोल्ड ETF में निवेश बढ़ने से भी डिमांड में इजाफा हुआ है। इन सभी कारणों को देखते हुए इस साल सोने की कीमत 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।